फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education ka haal

परिषदीय स्कूल में पढ़ा रही थीं निजी शिक्षक, गुरुजी नदारद

Thu, 24 Oct 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
education ka haal
फिरोजाबाद। खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल के शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में किए निरीक्षण में स्कूलों की पोल खुल गई। प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। मगर अपने स्थान पर उन्होंने दो-दो हजार रुपये में तीन शिक्षिकाएं विद्यालय में लगा रखीं थी। एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद में प्रावि मल्टी स्टोरी, पूमावि मल्टी स्टोरी, पूमावि गढैय़ा और उप्रावि गढैया का चार्ज प्रधानाध्यापक भास्कर आर्य पर है। एबीएसए को निरीक्षण में प्रधानाचार्य भास्कर आर्य गैर हाजिर थे। उन्होंने दो हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर तीन शिक्षिकाएं प्राइवेट शिक्षण कार्य के लिए लगा रखीं थीं। भाष्कर आर्य ने तीनों विद्यालयों में पुस्तकालय, खेलकूद और कंपोजिट ग्रांट के लिए भेजी गई धनराशि से मदवार कोई कार्य नहीं कराया। अधिकांश धनराशि आहरण कर गबन कर ली है। एबीएसए ने निलंबित की संस्तुति की है।
विज्ञापन

इधर, प्रावि बेकार सखा, प्रावि शिकोहाबाद नंबर तीन और छह का निरीक्षण किया। तीनों विद्यालयों का चार्ज प्रेमशंकर शर्मा पर है। तीनों विद्यालय में कोई कंपोजिट ग्रांट से मदवार कार्य नहीं कराया। सभी बच्चों को दो ड्रेस नहीं दी गईं। इनके वेतन रोकने पर संस्तुति लगा दी है। प्रावि विद्यालय नंबर पांच शिकोहाबाद में भी कंपोजिट ग्रांट की अनियमितताएं पाई गईं। प्रावि शिकोहाबाद नंबर एक, कन्या प्रावि विद्यालय नंबर तीन शिकोहाबाद में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार द्वारा कंपोजिट ग्रांट का गबन किया जा रहा था। कन्या प्रावि विद्यालय नंबर एक शिकोहाबाद में भी प्रधानाध्यापिका सुधा शर्मा ने भी कंपोजिट ग्रांट का सही से उपभोग नहीं किया। उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरऊ कोठी विद्यालय के प्रधानाध्यापक फिर निलंबित
फिरोजाबाद। प्राइमरी विद्यालय ककरऊ में बच्चों के विवाद में कक्षा के छात्र सौरभ की उंगली 17 अक्तूबर को कट गई थी। शिक्षक कटे हिस्से को लेकर घर पहुंचे और मामले रफा-दफा करने लगे। एबीएसए श्रीकांत पटेल की जांच में पाया कि घटना के समय प्रधानाचार्य गेहूं पिसाने बाहर गए थे। कक्षाध्यापिका अनीता यादव उपस्थित थी। घटना के बाद प्रधानाध्यापक कटे हुई उंगली को लेकर बच्चे के घर गए थे। प्रधानाध्यापक ने लिखित जवाब दिया कि गेट में दबकर बच्चे की उंगली कट गई थी। बच्चों में विवाद नहीं हुआ है। प्रधानाध्यापक रामसेवक यादव को निलंबित और सहायक अध्यापिका अनीता यादव की वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed