फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

महिला शिक्षकों को मिल सकेंगे मनचाहे स्कूल

Fri, 23 Oct 2020 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। लंबे इंतजार के बाद शिक्ष बने अभ्यर्थियों को अब स्कूल पाने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। तीन दिवसीय काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होते ही जिले के स्कूल आवंटन को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

31277 शिक्षक चयन प्रक्रिया के तहत जिले में 16 अक्तूबर को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले थे। इस प्रक्रिया मे 379 पदों के सापेक्ष करीब 334 पर अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने की सौगात मिली है। अब शासन ने इन नए शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए हरी झंडी दे दी है। 26 से 28 अक्तूबर तक जिले की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद स्कूल आवंटन पर जनपदीय चयन समिति निर्णय लेगी। महिला शिक्षिकाओं से विकल्प लेकर उन्हें स्कूल आवंटन किए जाने की संभावना है। जबकि पुरुष अभ्यर्थियों को शासनादेश व रोस्टर के अनुसार स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शासन से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार स्कूल आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed