{"_id":"5d8667678ebc3e0138748e8f","slug":"education-firozabad-news-agr40694319","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट से पुलिस में भर्ती युवकों की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मार्कशीट से पुलिस में भर्ती युवकों की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर पुलिस में भर्ती होने वाले दो युवकों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस करेगी। आरोपियों के घर पुलिस ने कोर्ट का नोटिस चस्पा करा दिया है। पिछली सरकार में हुई पुलिस भर्ती के दौरान दो युवक फर्जी हाईस्कूल की मार्कशीट को लगाकर पुलिस विभाग में भर्ती हो गए थे। विभाग की ओर से जांच की गई तो इसमें जिले के दो युवक शामिल थे। दिसंबर 2018 में जिले के युवकों के खिलाफ थाना मटसेना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसी के बाद से दोनों फरार चल रहे थे।
थाना मटसेना के एसआई सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती के दौरान थाना नगला सिंघी के दारापुर निवासी राहुल यादव पुत्र कश्मीर सिंह व थाना लाइनपार क्षेत्र के प्रदीपनगर ढोलपुरा रोड के ही निवासी अभिषेक यादव पुत्र श्याम वीर सिंह हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर पुलिस में भर्ती होने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से जांच की गई तो इनकी मार्कशीट फर्जी मिली थी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई। न्यायालय की ओर से दोनों की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसका नोटिस चस्पा करा दिया है।