{"_id":"6951745e057af5a23a07b301","slug":"eco-clubs-will-be-formed-in-pm-shri-schools-the-government-has-released-the-budget-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163960-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पीएमश्री विद्यालयों में बनेंगे ईको क्लब, शासन ने जारी किया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पीएमश्री विद्यालयों में बनेंगे ईको क्लब, शासन ने जारी किया बजट
Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए ईको क्लब का गठन किया जा रहा है। जिले के 19 पीएमश्री विद्यालयों में ईको क्लब संचालित करने के लिए 95 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। दो चरणों में चयनित इन विद्यालयों में पांच-पांच हजार की दर से क्लब के लिए पैसा भेज दिया गया है।
जिले में दो चरणों में पीएम-श्री विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें ईको क्लब मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण जागरूकता और स्थायी जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे हैं। क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, टीम वर्क और रचनात्मकता के साथ विषयगत ज्ञान भी मिलेगा। ईको क्लब के विद्यार्थियों को पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान, बागवानी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक क्लब में जिम्मेदारी संभालने वाले बच्चों के नाम फ्लैक्स बोर्ड पर दर्ज किए जाएंगे। स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ स्वच्छ वातावरण बनाने पर जोर रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए छात्रों से रैली निकलवाई जाएगी। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि ईको क्लब के गठन के लिए शासन की तरफ से 95 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। पांच-पांच हजार रुपये की दर से प्रत्येक विद्यालय को धनराशि भेजी गई है। इस क्लब का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।