फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   echoing jayakaara of mother in temple

मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 04 Oct 2016 12:45 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 04 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
echoing jayakaara of mother in temple
मां के जयकारों से गूंजे मंदिर - फोटो : Amar Ujala
दूसरे दिन घर-घर की गई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
विज्ञापन

नेजा चढ़ाने एवं प्रसाद बांटने का क्रम भी हुआ प्रारंभ
नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को घर-घर में मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। घरों पर पूजा अर्चना के साथ मंदिरों में पूजा करने श्रद्धालु उमड़े। मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन पर तड़के चार बजे से रात दस बजे तक श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
शारदीय नवरात्रि की धूम शहर में चहुंओर दिखने लगी है। दूसरे दिन सोमवार को भी तड़के तीन बजे से शहर के मुख्य मार्गों पर टोलियों के रूप में श्रद्धालु मंदिर जाते नजर आए। चार बजे मातारानी के पट खुलते ही कैला देवी के जय-जयकार से समूचा मंदिर प्रांगण गूंज उठा। चार से पांच बजे तक मंगला दर्शन और छह बजे के बाद पूजा अर्चना का क्रम प्रारंभ हुआ। ग्रामीण अंचल से कोई नेजा चढ़ाने तो कोई मां को चुनरी चढ़ाने दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचा। उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी के धाम पर दूसरे दिन से भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। मंदिर में मनौतियां मांगी जा रहीं है। वहीं मनौती पूरी होने पर हलुवा चना और नेजा चढ़ाया जा रहा है। माता वाले बाग स्थित बड़ी माता मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ रही। हर कोई माता की पूजा में व्यस्त दिखाई दिया। पथवारी मां के मंदिर चंद्रवार गेट, पथवारी माता मंदिर जोशियान, कोटला मोहल्ला, दुर्गा मंदिर नगला करन सिंह, जलेसर रोड स्थित मां काली मंदिर एवं दुर्गा मंदिर सुहागनगर के साथ अन्य भी देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


सुहागनगरी में सजे मां के पंडाल
घर-घर मां की पूजा अर्चना के साथ ही कई मोहल्लों में मां दुर्गा के पंडालों को सजाया गया है। तिलक नगर में दुर्गा मैया का भव्य पंडाल सजाया गया है। पंडाल में पूजा के साथ शाम को आरती एवं भजन कीर्तन हो रहा है। महिलाओं-पुरुषों के साथ युवक एवं युवतियों की भीड़ उमड़ती है। इस दौरान आशीष अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सजल अग्रवाल, प्रमोद सैनी, गौरव सैनी आदि का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed