फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Each employee stationed at the booth of the Commission representative: DM

बूथ पर तैनात हर कर्मचारी आयोग का प्रतिनिधि: डीएम

Mon, 05 Oct 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
Each employee stationed at the booth of the Commission representative: DM
डीएम विजय किरन आनंद ने बूथों पर वीडियो कैमरा के साथ तैनात स्टाफ से स्पष्ट कहा कि बूथ पर प्रत्येक कर्मचारी आयोग का प्रतिनिधि होगा। उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता के साथ अपने कार्य को अंजाम दें। संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अति संवेदनशील प्लस बूथों पर तैनात कर्मचारी का काम सबसे महत्वपूर्ण है। वहां चलने वाली हर गतिविधि कैमरों में कैद करें। बूथों पर आने वाले ग्रामीणों से दूरी बनाकर रखें। यदि लापरवाही मिली तो सीधे अभियोग दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

 सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा स्थानीय गतिविधियों में भाग नहीं लेना है। आयोग की पवित्रता को बनाए रखें। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कहा कि 266 सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक एवं अनुदेशकों को तैनात किया गया है। पालीवाल हॉल में प्रशिक्षण को बुलाया गया था। इनमें से रोजगार सेवक सत्य प्रकाश, महावीर सिंह, धीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अमृत सिंह, चंद्रशेखर, अखिलेश कुमार एवं अनुदेशक संजय कुमार, प्रवीन कुमार, विजय कुमार, देवप्रकाश अनिल कुमार, अंकुर जादौन, रामानंद और सफाईकर्मी अखिलेश कुमार, अवनीश कुमार, प्रेमकुमार उपस्थित नहीं हुए। इन सभी के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। प्रथम चरण में एका, टूंडला एवं नारखी में तैनाती की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान विभाग इंसाफ अली व अन्य स्टाफ भी मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की अब दो पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर सघन निगरानी के लिए आयोग की ओर से प्रेक्षक के रूप में शासन के दो अफसरों को तैनात किया गया है। एडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजेश प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए तैनात किया है। वह छह अक्तूबर को शाम पांच बजे तक जिले में आएंगे। चतुर्थ चरण एवं मतगणना को आयोग ने अविनाश कृष्ण सिंह अपर निदेशक स्थानीय निकाय लखनऊ को फीरोजाबाद का पर्यवेक्षक बनाया है वह 26 अक्तूबर को शाम को पांच बजे तक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed