फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   During the anti-encroachment campaign, traders raised slogans

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विरोध, व्यापारियों ने की नारेबाजी

Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
During the anti-encroachment campaign, traders raised slogans
फिरोजाबाद ! सुभाष तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान काटी गई रसीदों का विरोध करते व्यापारी न - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। निगम की कार्रवाई को व्यापारियों ने तानाशाही बताया। व्यापारियों का कहना था कि नाले के ऊपर अतिक्रमण करने पर चालान किए जा रहे हैं तो नगर निगम उन दुकानों को भी तोड़े जो नगर निगम की हैं और नाले के ऊपर बनी हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान सुभाष तिराहा से शुरू हुआ। गांधी पार्क चौराहा से स्टेशन रोड स्थित करबला की पुलिया तक चलाया गया। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, उपनगर आयुक्त संतोष यादव, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के साथ थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे और दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। बस स्टैंड के सामने व्यापारियों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण और दुकानों के आगे बरामदे पर अतिक्रमण किए जाने पर टीम ने चालान किए।
विज्ञापन

इसका व्यापारी नेता अंबेश शर्मा, अर्जेश उपाध्याय और अन्य व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि शासन के निर्देश है कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नाले और नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नहीं। लेकिन नगर निगम अफसरों ने व्यापारियों की एक बात नहीं सुनी और कार्रवाई को जारी रखा। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारी नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मामला और बढ़ता इससे पूर्व पुलिस अफसरों ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के बाहर खड़े थे वाहन, बैंक प्रबंधकों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना
आगरा गेट स्थित बस स्टैंड के सामने एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के सामने सड़क पर वाहन खड़े होने पर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के निर्देश पर नगर निगम कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधकों के नाम 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। बैंक कर्मचारी का कहना था कि नगर निगम द्वारा पूर्व में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। यह कार्रवाई गलत है। सड़क पर खड़े बैंक कर्मचारी के वाहनों को पुलिस ने थाने भेज दिया।
चालान काटने पर भाजपा नेता से अफसरों की नोकझोंक
स्टेशन रोड स्थित पशु चिकित्सालय के बाहर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा के बेटे की पशुओं की दवा की दुकान है। उन्होंने नाले के ऊपर सामान आदि रख लिया था। इस पर नगर आयुक्त अरविंद राय ने दो हजार रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए तो भाजपा नेता सुनील शर्मा की नगर निगम कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। भाजपा नेता सुनील शर्मा ने न तो चालान की रसीद ली और न ही भुगतान किया।
मैरिज होम के बाहर लगा था गेट, पांच हजार रुपये का जुर्माना
स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम के बाहर अस्थाई रुप से लकड़ी का गेट लगा होने पर नगर निगम ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही शाम तक गेट हटवाने के निर्देश दिए। अन्यथा जेसीबी से ध्वस्त कराने की चेतावनी भी दी। नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर कई दुकानदार दुकानों के शटर डालकर प्रतिष्ठानों से चले गए।

अभियान के दौरान 15 दुकानदारों से 44 हजार 380 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक के आगरा गेट ब्रांच के प्रबंधकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चालान का नोटिस दिया। राम मेडिकल स्टोर के सुनील शर्मा पर भी दो हजार रुपये का चालान किया गया। जिन्होंने जुर्माना देने से मना कर दिया, जिस पर नगर निगम द्वारा कानूनी नोटिस जारी किया जाएगा। अभियान के दौरान कुल 146380 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed