फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   During checking, Rs 39.50 lakh cash was recovered from two youths.

Firozabad News: चेकिंग के दौरान दो युवकों से 39.50 लाख रुपये नकद बरामद

Wed, 29 Apr 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
During checking, Rs 39.50 lakh cash was recovered from two youths.
एटा के दो युवकों से बरामद रकम के साथ मौजूद पुलिस। स्रोतः पुलिस - फोटो : एटा के दो युवकों से बरामद रकम के साथ मौजूद पुलिस। स्रोतः पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने मंगलवार को जलेसर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 39.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद रकम के बारे में युवक कोई भी वैध दस्तावेज या स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग की टीम ने नकदी को सीज कर दिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और शकील पुत्र मोहम्मद अलवार के रूप में हुई है। दोनों ही मोहल्ला अग्रेयान, थाना जलेसर, एटा के निवासी हैं। इनको आयकर ने नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जलेसर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक काले रंग की आगरा नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रुकवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनके बीच में एक बड़ा कपड़े का थैला रखा हुआ था। जब पुलिस ने थैले की तलाशी ली, तो उसमें 500 रुपये के 7,900 नोट बरामद हुए। कुल धनराशि 39 लाख 50 हजार रुपये थी। पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और शकील पुत्र मोहम्मद अलवार के रूप में हुई है। दोनों ही मोहल्ला अग्रेयान, थाना जलेसर, एटा के निवासी हैं। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed