{"_id":"68628c9e9b427ed11c0f0522","slug":"dumper-crush-bikers-in-firozabad-one-died-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर...100 मीटर तक घसीटा, चीखते रहे घायल; एक युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर...100 मीटर तक घसीटा, चीखते रहे घायल; एक युवक की माैत
Mon, 30 Jun 2025 06:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:40 PM IST
सार
घिसटने के कारण युवकों के कपड़े तक फट गए। थाना खैरगढ़ के गांव नयाबांस निवासी मनोज (32) अपने दोस्त नारखी के नगला रामकुंवर निवासी टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में मनोज की माैत हो गई।
विज्ञापन
road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण इलाके में रविवार रात गलत दिशा से आ रहा मिक्सर डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर बाइक सवारों को सौ मीटर दूर तक घसीटते ले गया। इसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने को अपरगामी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल निर्माण के चल रहे कार्य के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में बीच हाईवे पर हो रहे कार्य से कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रविवार की रात सुहागनगर चौराहे के समीप महावीर वाटिका के सामने पुल निर्माण के लिए गलत दिशा से आ रहे डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी।

टक्कर मारने के बाद डंपर चालक सौ मीटर तक दोनों को घसीटते ले गया। घिसटने के कारण युवकों के कपड़े तक फट गए। इनमें थाना खैरगढ़ के गांव नयाबांस निवासी मनोज (32) अपने दोस्त नारखी के नगला रामकुंवर निवासी टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भेज दिया था। जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया था।
आगरा में सोमवार को उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। मृतक के मामा सर्वेश ने बताया कि मनोज अपने दोस्त के साथ राजा का ताला स्थित फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहा था। वह दो भाई में छोटा था। साथ ही उसके दो बच्चे हैं। थाना दक्षिण प्रभारी ने बताया कि चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया था। डंपर कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।