फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to waterlogging, smelly water reached ten neighborhoods

Firozabad News: जलभराव के कारण दस मोहल्लों में पहुंचा बदबूदार पानी

Tue, 12 Sep 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Due to waterlogging, smelly water reached ten neighborhoods
फिरोजाबाद। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण निगम एरिया के दस से अधिक मोहल्लों में काला व बदबूदार गंदे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। निगम के जलकल विभाग के अनुसार अलग-अलग इलाकों में लाइन लीकेज तलाश कर मरम्मत कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है।बारिश के कारण निगम एरिया के नई व पुरानी आबादी वाले कई वार्ड एवं मोहल्ला में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिन इलाकों में प्रमुख व आंतरिक गलियां कच्ची हैं। उन मोहल्ला में गंदे व बदबूदार पानी की शिकायत सामने आ रहीं हैं। सोमवार को कोटला रोड पीपल वाली गली, सत्यनगर, सुभाष कॉलोनी के अलावा सैलई, नारायन नगर, सरजीवन नगर के अलावा कश्मीरी गेट व चिश्ती नगर, पुराना डाकबंगला रसूलपुर के वाशिंदाओं ने मटमैला व बदबूदार पानी आने की शिकायतें दर्ज कराईं। वहीं महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत ने बताया कि समस्या निदान के लिए लाइन लीकेज की तलाश कर मरम्मत करने का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed