फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to the strictness of the district administration, CM Yuva Udyami Yojana gained momentum

Firozabad News: जिला प्रशासन की सख्ती से सीएम युवा उद्यमी योजना ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 20 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Due to the strictness of the district administration, CM Yuva Udyami Yojana gained momentum
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद जिले में बैंक शाखाओं द्वारा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सीएम युवा उद्यमी योजना के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की रफ्तार बढ़ा दी है। यही कारण है योजना के क्रियान्वयन में जिले की प्रगति सुधार के साथ 18वें स्थान पर है।
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाली मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के क्रियान्वयन में जिले की रेटिंग में खासा सुधार हुआ है। मई माह में 38 वें स्थान पर रहा जिला फिरोजाबाद अब 20 पायदान उछाल के साथ प्रदेश में 18वें स्थान पर है। इस माह के प्रथम पखवाड़े में उद्योग विभाग ने प्रेषित कुल 310 आवेदनों में पात्रता श्रेणी वाले 263 युवाओं को बैंक शाखाओं ने परियोजना लागत के अनुरूप करीब 1.02 करोड़ रुपये की ऋण राशि जारी की। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण नहीं करने अथवा अपात्रता 47 आवेदकों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन



खानपान, चूड़ी और आईटी सेक्टर में बढ़ा युवाओं का क्रेज
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत खुद का रोजगार सृजन करने वाले युवाओं की फूड प्रोसेसिंग यूनिट, चूड़ी और कंप्यूटर आधारित कौशल विकास, फैंसी ग्लास यूनिट स्थापित करने में रुचि है। यही कारण है कि ज्यादातर युवाओं के आवेदन इन्ही क्षेत्रों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मई के बाद से बैंक शाखाओं के रुख में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 15 जून तक 263 युवा आवेदकों को ऋण राशि जारी हो चुकी है। बाकी लंबित आवेदनों को जिला प्रशासन व बैंक शाखाओं के माध्यम से कराए जाने का प्रयास है। - संध्या यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed