{"_id":"63a0a9432fa1de4d3357cd02","slug":"due-to-melting-and-fog-air-quality-started-deteriorating-in-suhagnagari-firozabad-news-agr557363660","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गलन और कोहरे के कारण सुहागनगरी में खराब होने लगी हवा की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गलन और कोहरे के कारण सुहागनगरी में खराब होने लगी हवा की गुणवत्ता
Tue, 20 Dec 2022 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:31 AM IST
सार
सोमवार को सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई। हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 193 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से ही बादलों में छाई रही धुआं और धुंध जैसी स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गलन और कोहरे के साथ ही फिरोजाबाद की हवा में हानिकारक पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे तत्वों और धूल के कणों की मात्रा में इजाफा हो गया है। सीपीसीबी के ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 193 एक्यूआई तक पहुंच गया। वहीं हवा की गुणवत्ता खराब होने पर नगर निगम ने वायु प्रदूषण के लिहाज से अति संवेदनशील हॉट स्पॉट एरिया में पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।
सोमवार को सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई। हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 193 एक्यूआई दर्ज किया गया। सुहागनगरी की हवा सोमवार को जहां हानिकारक पीएम-2.5 की मात्रा जहां 183.9 माइक्रो मिलीग्राम वहीं पीएम-10 की मात्रा 193 माइक्रो मिलीग्राम मापी गई। पीसीबी अफसरों के मुताबिक दो दिन से शुरू हुई गलन और कोहरा के कारण ही हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की मात्रा खास तौर पर धूल के कणों का प्रवाह रूक गया है। हवा का प्रवाह तेज होते ही मौसम साफ होने एवं हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी इंजीनियर बीके दुबे ने कहा कि हवा का प्रवाह कम होने और गलन व कोहरा के कारण धूल के अत्याधिक सूक्ष्म कण असमान में जमा हो गए हैं। उम्मीद है कि एक दो दिन में हवा का प्रवाह तेज होते ही मौसम साफ हो जाएगा।

नगर निगम ने शुरू कराया छिड़काव
हवा की गुणवत्ता का ग्राफ नीचे आते ही नगर निगम ने भी जरूरी प्रयास शुरू कर दिये हैं। नगर निगम ने वायु प्रदूूषण के लिहाज अति संवेदनशील और अत्याधिक धूल उड़ने वाले हॉट स्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। सोमवार को कोटला चुंगी, नगला भाऊ,राजा का ताल और आसफाबाद क्षेत्र के अलावा थाना रामगढ और जलेसर रोड पर पानी का छिडकाव कराया गया।