{"_id":"640b38507e99b3d2fb0be9d4","slug":"due-to-discord-the-middle-aged-man-jumped-into-the-canal-the-villagers-saved-firozabad-news-c-25-1-86032-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कलह के चलते अधेड़ नहर में कूदा, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कलह के चलते अधेड़ नहर में कूदा, ग्रामीणों ने बचाया
Fri, 10 Mar 2023 07:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
कलह के चलते अधेड़ नहर में कूदा, ग्रामीणों ने बचाया
शिकोहाबाद। नगला पोहपी में एक युवक ने गृह कलह के चलते शुक्रवार सुबह नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवक के पीछे गांव के कुछ युवक दौड़े और उन्होंने नहर से उसे सकुशल निकाल लिया।
नगला पौहपी निवासी कमलेश कुमार का शुक्रवार को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने गांव से दौड़ कर नहर में मरने की बात कही। जैसे ही कमलेश गांव से नहर की तरफ भागा तो गांव के ही कुछ लोग भी उसके पीछे दौड़ पड़े। जैसे ही उसने दिखतौली नहर के समीप से नहर में छलांग लगाई तो वह डूबने लगा। युवक को डूबता देख गांव के तैराक युवक नहर में कूद पड़े और कमलेश को बाहर निकाल लिया। इस दौरान कमलेश के पेट में पानी भर गया था, जिसे निकाल दिया। इसके बाद परिवारीजन उसको लेकर घर पहुंचे और उसे समझा बुझा कर शांत कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि थाने पर इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। संवाद
किशनपुर गांव में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर
शिकोहाबाद। किशनपुर गांव में एक ही समाज के दो पक्षों में कहा सुनी को लेकर जमकर पथराव हुआ। जिससे गांव में चीख पुकार मच गई। झगड़े में एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सायं किशनपुर में प्रमोद और विनय पक्ष में किसी बात को लेकर बच्चों में कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के बड़े भी आमने-सामने आ गये। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें रिया और नारायणीदेवी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इस मामले में प्रमोद ने थाने में तहरीर दी, जिसमें विनय और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ पथराव और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद