फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DUDA Department will reject 14142 applications related to PMAY Urban

पीएमएवाई शहरी से जुड़े 14142 आवेदनों को खारिज करेगा डूडा विभाग

Thu, 10 Feb 2022 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
DUDA Department will reject 14142 applications related to PMAY Urban
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत इस वर्ष दाखिल कराए गए 14142 आवेदन डूडा विभाग निरस्त करेगा। जांच के दौरान आवेदक अपात्र, सत्यापन के दौरान मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा आवास निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पर विवाद की स्थिति मिली है।
विज्ञापन

शासन ने 31 मार्च तक जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 37894 आवासों का निर्माण पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शासनादेश के मद्देनजर डूडा विभाग आवास निर्माण से जुड़ी औपचारिकताएं पूर्ण कराने के साथ आवेदन प्रपत्रों का सत्यापन कर रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान नगरीय क्षेत्रों मक्खनपुर, फिरोजाबाद, जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं टूंडला के अतिरिक्त नगर पंचायत फरिहा में कुल 14142 आवेदन अपात्रता श्रेणी में मिले हैं। डूडा विभाग यह सभी आवेदन का निरस्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रता श्रेणी वाले सर्वाधिक आवेदन नगर निगम फिरोजाबाद में 2489 मिले हैं। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत के अनुसार से आवेदन स्थलीय सत्यापन अथवा जांच के दौरान भूमि संबंधी विवाद, अपात्र अथवा आवेदक मौके पर नहीं मिलने के कारण निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed