फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dryness in eyes due to cooler and AC, increase in patients in OPD

Firozabad News: कूलर और एसी से आंखों में आ रहा सूखापन, ओपीडी में बढ़े मरीज

Tue, 25 Jun 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dryness in eyes due to cooler and AC, increase in patients in OPD
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी में कूलर और एसी का इस्तेमाल बढ़ गया है। एसी और कूलर से आंखों का पानी सूख रहा है। जिससे आंखों में एलर्जी की समस्या बढ़ गई है। इस कारण ही पिछले कुछ दिनों में अस्पताल में आंखों के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। चिकित्सक लोगों को उपचार के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में आंखों के लगभग 100 से 120 मरीज तक पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 35 से 40 मरीज आंखों में एलर्जी और आंखों में सूखापन होने के पहुंच रहे है। इनमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रेरणा उपाध्याय का कहना है कि कूलर और एसी का अधिक प्रयोग करने से आंखों का पानी सोख लेता है जिससे आंखों में में सूखापन आ रहा है। चिकित्सकों को इलाज के साथ आंखों को सीधे कूल और एसी के संपर्क में न आने देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन







ये होती है परेशानी



- आंख में खुजली होना



- आंखों में जलन और आंख लाल होना



-आंखों में सूखापन और दर्द होना




ऐसे करें बचाव



- मुंह को बार-बार ठंडे पानी से धोते रहें।



- आंखों के आसपास वाले हिस्से की मालिश करें।



- खुजली होने पर आंखों को रगड़ें नहीं।



- चश्मा लगाकर गाड़ी चलाएं।



- आंखों को एसी के सीधे संपर्क में न आने दे।





गर्मी में एसी का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों में सूखापन बढ़ने का जोखिम अधिक रहता है। इसे ड्राई आइज कहा जाता है। लोगों को सीधे एसी की हवा आंखों पर न पड़ने देने और परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश यादवेंदु, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed