वाह रे शराब तेरे रंग तमाम: नाले में कूदा शराबी, हाथों में सांप को पकड़ा... और फिर जो किया चीखने लगे लोग
सुहागनगरी में एक शराबी युवक नाले में कूद गया। इसी समय वहां एक सांप आ गया। उसने सांप को हाथों में पकड़ लिया। उसके साथ खेल करने लगा। लोगों ने देखा तो उसे फेंकने के लिए चीखने लगे।
विस्तार
सुहागनगरी फिरोजाबाद में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर नाले में कूद गया। इसके बाद वह चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने नाले में एक सांप को हाथ में पकड़कर अठखेलियां करने लगा। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पुलिस मदद से उसे बाहर निकाला।
मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। नाले में कूदे युवक को निकालने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसको निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच एक सांप नाले में आ गया। शराबी युवक ने सांप को हाथ में पकड़ लिया। उसके साथ अठखेलियां करता रहा।
लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नाले में गिरे शराबी युवक को बाहर निकाला है। शराबी युवक अपने बारे में जानकारी देने में असमर्थ बताया जा रहा है।