फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drums pm, the crowd of worshipers rushed to offer Neja

ढोल-नगाड़े बजे, नेजा चढ़ाने पहुंची भक्तों की भीड़ 

Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drums pm, the crowd of worshipers rushed to offer Neja
नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही
 शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन घर-घर में मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। घरों पर पूजा अर्चना के बाद देवी स्वरूप कन्या-लांगुरों को भोजन कराया गया। मंदिर प्रांगण में सुबह से देर शाम तक प्रसाद वितरण एवं नेजा चढ़ाने वालों का क्रम भी चला। देवी पडांल सजाने वाले प्रतिमा का विसर्जन करने को ढोल नगाड़ों के साथ ही चिह्नित स्थलों के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन तड़के चार बजे से घरों में तैयारी होने लगी। महिलाओं व युवतियों ने तड़के पूजा की थाली सजाने के साथ घरों में कन्या एवं लांगुरों को भोजन एवं मिष्ठान खिलाने की तैयारी की। देवी मंदिर में पूजा करने के बाद घरों में देवी स्वरूप कन्या-लांगुरों को भोजन करा दक्षिणा प्रदान की गई। 
विज्ञापन

मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन प्रांगण में तड़के चार से पांच बजे तक मंगला दर्शन का क्रम चला। पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। अंतिम दिन मनौती पूरी होने पर नेजा चढ़ाने वाले भक्तों की खासी भीड़ रही। उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर अंतिम दिन आस्था एवं श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ के साथ ही आहूतियां प्रदान की गई। आहुति देने के बाद मंदिर में कन्याओं को भोजन कराया और प्रसाद का वितरण किया। वैष्णो देवी धाम जयकारों से गुंजायमान हुआ। डा. रमाशंकर सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी सक्रिय थे। कोटला रोड मां दुर्गा मंदिर, जलेसर रोड स्थित मां काली मंदिर, सिनेमा चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर, पथवारी मंदिर कोटला मोहल्ला, जोशियान मोहल्ला स्थित मां पथवारी मंदिर, चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट पथवारी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर लेबर कालोनी, काली मंदिर सुहागनगर सहित अन्य गली मोहल्लों में स्थित माता मंदिरों में श्रद्धालु मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन यज्ञ-दुर्गा सप्तसती पाठ हुए 
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन कई घरों एवं प्रतिष्ठानों में हवन यज्ञ के साथ मां दुर्गा शप्तसती पाठ का आयोजन किया गया। इसमें पुरोहितों ने हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां प्रदान करवाई। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण एवं देवी जागरण के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed