{"_id":"6accf163e9e126754c06e103","slug":"driver-molests-young-woman-on-moving-bus-on-expressway-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर चलती बस में युवती से छेड़छाड़: सवारियों ने सिखाया बस चालक को सबक, पिटाई कर पुलिस को साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर चलती बस में युवती से छेड़छाड़: सवारियों ने सिखाया बस चालक को सबक, पिटाई कर पुलिस को साैंपा
Mon, 12 Oct 2026 08:10 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:10 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में चालक ने युवती से छेड़छाड़ की। जानकारी होने पर सवारियों ने चालक को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को साैंप दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में चालक द्वारा युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने बस चालक पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। नसीरपुर पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
जनपद सुल्तानपुर गौसाइगंज की रहने वाली एक युवती प्राइवेट बस में सफर कर रही थी। वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से होते हुए दिल्ली जा रही थी। बस को चालक फैसल निवासी मोहल्ला शतुरभान थाना एत्मादपुर जनपद आगरा चला रहा था। बस में रात के समय सभी सवारियां गहरी नींद में सो रही थीं। पुलिस के अनुसार युवती बस चालक के पीछे ही बैठी हुई थी। बस जब देररात तीन बजे करीब नसीरपुर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के समीप पहुंची। तभी अचानक बस के चालक ने बस को रोक लिया।
आरोप है कि बस चालक ने सभी सवारियों के नींद में होने का फायदा उठाकर युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक युवती की नींद खुल गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस में बैठी अन्य सवारियों ने नींद से जागने के बाद चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया। नसीरपुर पुलिस की ओर से बस चालक के खिलाफ थाना नसीरपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।