फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drinking water crisis will be away from Garhi Chhatrapati and Tulsi Vihar Colony

गढ़ी छत्रपति और तुलसी विहार कॉलोनी से दूर होगा पेयजल संकट

Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis will be away from Garhi Chhatrapati and Tulsi Vihar Colony
फिरोजाबाद। गढ़ी छत्रपति और तुलसी विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। तुलसी विहार कॉलोनी में महावीर वाटिका के समीप लगे नलकूप से सप्लाई दी जाएगी। वहीं गढ़ी छत्रपति कॉलोनी में बृहस्पतिवार से नलकूप की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

तुलसी विहार कॉलोनी में हिमायूंपुर प्राइमरी पाठशाला के समीप लगे नलकूप से सप्लाई दी जाती है। पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। जिसको लेकर लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय लोग लंबे अर्से से जलकल विभाग के अफसरों से मांग कर रहे थे। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जीएम रामबाबू राजपूत ने बुधवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जलकल विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि वह महावीर वाटिका के समीप लगे नलकूप की पाइप लाइन को तुलसी विहार की पाइप लाइन में जोड़ दिया जाए। जिससे पानी का प्रेशर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पेयजल संकट खत्म हो जाएगा। जीएम ने बताया कि गढ़ी छत्रपति के नलकूप को ठीक करा दिया गया है। बृहस्पतिवार से नलकूप से सप्लाई शुरु करा दी जाएगी। वहीं करबला टंकी के लिए एक अलग से बॉल्ब भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed