{"_id":"5e459e2d8ebc3ee61a2af04b","slug":"drda-firozabad-news-agr429364917","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए के लेखाकार व सहायक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए के लेखाकार व सहायक को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मनरेगा कार्मिकों के मानदेय भुगतान में लापरवाही व शिथिलता पर सीडीओ ने ग्राम विकास विभाग के सहायक एवं लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन स्पष्टीकरण न प्रस्तुत करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले में मनरेगा योजना के तहत तैनात कार्मिकों को गत तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। राज्य मनेरगा सेल द्वारा आठ व 11 फरवरी को कार्मिकों के वेतन भुगतान एवं प्रशासनिक मद में करोड़ों रूपये की राशि निर्गत की। लेकिन जिले में विभागीय स्तर पर मनरेगा कार्मिकों के वेतन भुगतान संबंधी पत्रावली तैयार करने में लेखाकार मेवाराम एवं सहायक राजकुमार की लापरवाही सामने आई।
मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने लेखाकार एवं सहायक के विरूद्व कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। दोनों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।