फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Drain construction continues, causing severe traffic congestion for everyone.

Firozabad News: नाला निर्माण जारी, वाहनों का जाम सब पर भारी

Fri, 19 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Drain construction continues, causing severe traffic congestion for everyone.
शिकोहाबाद। नाला निर्माण से मार्ग की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। वाहन चालकों को ही नहीं, बल्कि पैदल राहगीरों को भी जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


पक्का तालाब क्षेत्र को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए 100 मीटर से अधिक लंबे नाले का निर्माण कई दिनों से जारी है। निर्माण के चलते नगर पालिका-स्टेशन मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। अब मुसीबत और बढ़ गई है। इस मार्ग के बीच आने वाले स्टेट बैंक चौराहे से लोग रेलवे स्टेशन मार्ग पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में कटरा बाजार, बड़ा बाजार, नगरपालिका क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिये यह मार्ग एकमात्र सहारा है। ऐसे में आएदिन कई-कई बार इस चौराहे पर जाम के हालात बन जाते हैं। जिससे न सिर्फ वाहन चालकों, बल्कि पैदल राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। पालिकाध्यक्षा रानी गुप्ता ने कहा कि अभी काम चल रहा है। नाले पर पुलिया का निर्माण हो चुका है। इसके पूर्ण होने के बाद यह रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed