फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dr. Ambedkar Shobhayatra festered in Tundla

टूंडला में धूमधाम से निकली डा. अंबेडकर शोभायात्रा

Sun, 23 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar Shobhayatra festered in Tundla
टूंडला में धूमधाम से निकाली गई अंबेडकर शोभायात्रा।
बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बाबा साहब के जीवन-चरित्र को झांकियां के रूप में सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र बनीं।
विज्ञापन

 अंबेडकर शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक राकेश बाबू और भदंत अनिरुद्ध महाथेरा ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियों को शामिल किया गया था। झांकियों मेें बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा लोगों के आकर्षण केंद्र रही। शोभायात्रा में मुख्य झांकी सेंट्रल कमेटी, एक-एक झांकी कच्चा टूंडला, नगला रति, नगला रामकिशन, मोहम्मदाबाद, नगला कुम्हारान, चुल्हावली आदि द्वारा आयोजित कराई गई थी। सभी झांकियां नगला राधेलाल, सब्जी मंडी, आरा मशीन, भारत माता चौक, शिखराश्रम, रामलीला मैदान, बल्देव रोड, दीपा चौराह रेलवे हास्पीटल मार्ग रेस्ट कैंप होते हुए लाइनपार नगला रामकिशन पहुंची। यहां लाइनपार की नव चेतना समिति ने सभी पदाधिकारियों और झांकी देने वालों का साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभान मौर्या, लाखन सिंह वर्मा, रोशनलाल निडर, कप्तान सिंह, प्रकाश मौर्या, अवधेश राना, रविंद्र गौतम, शिवशंकर गौतम, सूर्यकांत, डा. ब्रजेश कुमार, अशोक सागर, राकेश कुमार, विजय बौद्ध, मानसिंह, ऋतुराज गौतम, वीरभान सिंह, सुरेंद्र सागर, एसके सागर, दीपू मौर्या, दीपू गौतम, अनमोल गौतम, जयसिंह, पवन कपूर, आनंद बौद्ध, प्रमोद कुमार बॉबी, पवनकीर्ति डिक्की, रघुनाथसिंह राठी, कोमलसिंह, बॉबी जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed