फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DPRO gave instructions to all panchayat secretaries to pay electricity bills of schools

डीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों को दिए स्कूलों के बिजली बिलों के भुगतान के निर्देश

Sat, 30 Jan 2021 06:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
DPRO gave instructions to all panchayat secretaries to pay electricity bills of schools
फिरोजाबाद। प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों में उपभोग की जा रही बिजली के बिल जमा नहीं किए जाने पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की थी। इस पर डीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों को इन विद्यालयों के बकाया बिजली बिलों को जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालय में निगम के विद्युत कनेक्शन हैं। विद्यालय में उपभोग की जा रही बिजली के बिलों का भुगतान पिछले कई महीनों से नहीं किया जा रहा। विद्युत निगम के अफसरों ने इसकी सूचना डीएम चंद्र विजय सिंह को दी। प्राइमरी स्कूलों पर विद्युत निगम के लाखों रुपये बकाया होने पर डीएम ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित विद्यालयों के बिजली बिलों को जमा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने डीएम की नाराजगी के बाद जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं प्रशासक एडीओ पंचायत को यह निर्देश दिए हैं कि वह शीघ्र ही बिलों का भुगतान पंचम वित्त आयोग में उपलब्ध धनराशि से कराएं। पंचायत सचिव दो फरवरी से पहले धनराशि को जमा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed