{"_id":"5e249a088ebc3e7d65412169","slug":"dowry-act-crime-firozabad-news-agr4255928136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज व दुष्कर्म का विरोध करने पर नव विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज व दुष्कर्म का विरोध करने पर नव विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दहेज की मांग एवं जेठ द्वारा किए गए दुष्कर्म के विरोध पर ससुरालियों ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस में दमाद सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना टूंडला के राजा का ताल स्थित एक कॉलोनी निवासी ने अपनी बेटी का विवाह 28 फरवरी 2019 को कुनाल गुप्ता निवासी नागपुर महाराष्ट्र से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजनों ने नव विवाहिता से 30 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुपये न देने पर ससुरालियों ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
12 दिसंबर 2019 को दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया, लेकिन कुछ दिन के बाद फिर ससुरालियों द्वारा दहेज के मांग शुरू हो गई। सात जनवरी को ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विवाहिता ने पिता को बताया कि उसका जेठ उस पर गलत नीयत रखता था। कई बार उसके साथ उसने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। एक दिन उसको जहर भी दिया गया, करंट भी लगाया गया पर वह बच गई। पिता ने थाने में अपनी पुत्री के पति कुनाल गुप्ता, ससुर, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज एक्ट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज करया है।