फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Door to door awareness campaign conducted in 564 gram panchayats

564 ग्राम पंचायतों में चला घर-घर जागरूकता अभियान

Mon, 27 Sep 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Door to door awareness campaign conducted in 564 gram panchayats
फिरोजाबाद/जसराना। डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए सोमवार को ग्रामीण अंचल में दो दिवसीय घर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। सीडीओ चर्चित गौड़ डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा के साथ कई गांवों में पहुंचे। टीम के साथ घरों में जमा पानी को फैलाया। यह अभियान मंगलवार को जिले में संचालित होगा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने का प्रभावी ढंग से अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार सुबह नौ बजे से जिले की 564 ग्राम पंचायतों में घर-घर दस्तक देने का अभियान शुरू किया गया। गांवों में घर-घर निगरानी टीमों ने घरों में जमा पानी को गांव के सूखे स्थान पर फैलवाया। अभियान का निरीक्षण करने के लिए सीडीओ चर्चित गौड़, डीपीआरओ नीरज सिन्हा के साथ नारखी ब्लॉक के गांव दौलतपुर पहुंचे। सीडीओ ने घर-घर में दस्तक दी। इसके साथ सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी के निर्देशन में टीमें काम करती मिलीं। जिला मुख्यालय पर ब्लॉकवार तैनात टीमें प्रत्येक नोडल अधिकारी की रिपोर्ट ले रही थी।
विज्ञापन

जसराना क्षेत्र में एबीएसए राजकुमार ने निगरानी समिति के साथ मिलकर ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत कटौरा में नोडल अधिकारी मुकेश राजपूत ने शालिनी गुप्ता, बलवीर सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, कौशलेंद्र सिंह आदि ने लोगों बचाव के उपाय बताए। जमालीपुर पर बीडीओ रजत कुशवाहा, अकबरपुर कुतुबपुर में नोडल अधिकारी राकेश कुमार तकनीकी सहायक विद्यालय एवं प्रधानाध्यापिका नीरज यादव एवं समस्त विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। उतरारा पर मुकुट सिंह, बिलासपुर पर प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत बिठवारा पर अजय प्रताप सिंह, निजामपुर पर माधौ सिंह, मलिकपुर पर रक्षपाल सिंह एडीओ पंचायत ने जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed