{"_id":"60c6472d8ebc3ed0a8126bd0","slug":"don-t-get-discouraged-if-you-fail-in-the-exam-but-keep-trying-jainacharya-firozabad-news-agr495679035","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में असफल होने पर निराश न हों, बल्कि प्रयासरत रहें: जैनाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में असफल होने पर निराश न हों, बल्कि प्रयासरत रहें: जैनाचार्य
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रत्नत्रय दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी फिरोजाबाद में सप्तम पट्टाचार्य आचार्य विवेक सागर गुरुदेव ने सम्यक ज्ञान धार्मिक शिक्षण शिविर में कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को परीक्षा से गुजरना पड़ता है। कुछ परीक्षा में सफल हो जाते हैं और कुछ असफल। असफल होने पर हमें निराश नहीं होना चाहिए। जैसे चींटी अपनी मंजिल तक जाने के लिए सौ बार फिसलती है और अंत में मंजिल तक पहुंच जाती है। इसी प्रकार ये छोटे छोटे प्रयास एक दिन सफलता में जरूर बदल जाते हैं। हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
आचार्यश्री ने कहा कि धार्मिक संस्कार प्रत्येक के जीवन के लिए आवश्यक है। ऐसे में प्रत्येक बच्चे को धार्मिक संस्कार ग्रहण करने चाहिए। सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर में 400 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन सभी बच्चों की परीक्षा का परिणाम 15 जून मंगलवार को घोषित किया जाएगा। इस दौरान मयंक जैन, जितेंद्र जीतू, शैलेंद्र जैन, प्रवीन जैन, राहुल जैन, प्रवीन जैन, अजय जैन, राहुल जैन, अनुज जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
श्रुत पंचमी पर होगा णमोकार महामंत्र का जाप
फिरोजाबाद। कोरोना महामारी के कारण दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए श्रुत पंचमी पर णमोकार मंत्र का जाप भारतीय जैन मिलन परिवार के आह्वान पर किया जाएगा। अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि 15 जून मंगलवार को दुनिया भर में जैन समाज द्वारा रात आठ बजे से नौ बजे तक णमोकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। उन्होंने सभी से जाप करने की अपील की।