फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dominated by corrupt officials in the state: Shyambihari

प्रदेश में भ्रष्ट अफसरों का बोलबाला: श्यामबिहारी

Tue, 29 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 29 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dominated by corrupt officials in the state: Shyambihari
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि प्रदेश में अब व्यापार करना मुश्किल हो गया। भ्रष्ट अफसरों का चहुंओर बोलबाला है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। अंत में व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा फीरोजाबाद क्लब प्रांगण में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। हम भयमुक्त व्यापार एवं स्वतंत्र व्यापार करना चाहते हैं। हमें किसी राजनैतिक दल से कोई मतलब नहीं है और न ही लालबत्ती की लालसा। हम शुद्ध रूप से व्यापारी हैं और हम व्यापार करना चाहते हैं। राष्ट्रीय मंत्री रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि अधिकारी अपनी व्यापारी विरोधी मानसिकता को नहीं बदल रहे हैं। अफसरों को सम्मेलन में बुलाने के बावजूद नहीं आए। अधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के निदान में रुचि नहीं ले रहे हैं। मुख्य वक्ता टीएन अग्रवाल ने कहा कि फीरोजाबाद के प्रसिद्ध कांच उत्पाद केंद्र को बर्बाद नहीं होने देंगे। चाहे इसकी लड़ाई दिल्ली सरकार तक क्यों न लड़नी पड़े। प्रदेश उपाध्यक्ष संत सरन बरुआ ने कहा कि हम उद्योग नगरी से एकता का संदेश लेकर जा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान चंद्र वार्ष्णेय ने जिला एवं महानगर की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं व्यापार मंडल की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सम्मेलन में आगरा, मथुरा, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, कानपुर, फर्रुखाबाद एवं औरैया जिलों से आए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का पीत दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। सभी को कांच उत्पाद भेंट किए। कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा एवं बसंत शर्मा, प्रदीप कौशिक ने सामाजिक और उद्योगपतियों को भामाशाह रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। संचालन महामंत्री राजेश अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में इनाम सिंह, त्रिलोकी पोरवाल, उमाकांत पचौरी, सियाराम शर्मा, शीलमणि शर्मा, इंदु शर्मा, रवि शर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, असलम भोला, मनोज शर्मा, राहुल अग्रवाल, रतीराम गुप्ता, बीएन शर्मा, जगदीश बाबू, डा. लटूरी सिंह, सुशील जैन, झब्बूलाल अग्रवाल, सुधीर श्रोत्रिय, सुधीर वार्ष्णेय, संजीव यादव, सचिन शर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन



जुलूस के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया जोशीला स्वागत
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को व्यापारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जोशीला स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक उन्हें खुले वाहन से लाया गया। उनका कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। जुलूस रेलवे स्टेशन से एमजी रोड, विवेञकानंद चौराहा, छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, गांधीनगर चौराहा होते हुए क्लब प्रांगण पहुंचे। जुलूस का नेतृत्व सुनील अग्रवाल, देश दीपक यादव, आसिम खान, अमित वार्ष्णेय कर रहे थे। जोशीले नारों के साथ वह भीड़ के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed