फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Document Writer Association and Advocates will go on strike in the entire state

Firozabad News: दस्तावेज लेखक संघ, अधिवक्ताओं की पूरे प्रदेश में होगी हड़ताल

Fri, 16 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Document Writer Association and Advocates will go on strike in the entire state
सदर तहसील में धरना देते अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक
फिरोजाबाद। सदर तहसील में दस्तावेज लेखक संघ एवं अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। बार काउंसिल की प्रत्याशी हरजीत अरोरा ने कहा कि दस्तावेज लेखक संघ के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शासन ने यदि ध्यान नहीं दिया तो पूरे प्रदेश की तहसीलों में कामकाज बंद हो जाएगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होंगी।
विज्ञापन

सदर तहसील में दस्तावेज लेखक संघ एवं अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए हरजीत अरोरा एडवोकेट ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर निबंधन मित्र रखकर अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों, फोटोग्राफरों के साथ ही फोटो स्टेट आदि करने वालों को बेरोजगार बनाने का काम सरकार कर रही है। पीपीपी मॉडल के तहत निबंध मित्रों की नियुक्ति तथा फ्रंट ऑफिस के विरोध में दस्तावेज लेखक एवं टाइपिस्ट के साथ कलम बंद हड़ताल का समर्थन करती हूं। अधिवक्ताओं की मांग जायज है। आने वाले समय में पूरे उत्तर प्रदेश की तहसील बंद हो जाएंगी। ट्रिपल पी के खिलाफ पूरे प्रदेश में वह जन जागरण का काम करेंगी। ऐसी स्थिति में सरकार जब तक इस कानून को वापस नहीं लेती है तब तक अधिवक्ताओं बैनामा लेखन की हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति के मान सिंह यादव, कार्तिक तोमर, सौरव यादव, विनोद यादव, श्यामसुंदर वर्मा एडवोकेट, रत्नेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, श्रीलाल यादव, कृष्णा यादव, मोहम्मद इस्लाम, रामसनेही, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed