{"_id":"61d1b0984e379c7b2861896b","slug":"doctors-xi-won-the-friendship-trophy-firozabad-news-agr5199034199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स एकादश ने जीती मैत्रीय ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स एकादश ने जीती मैत्रीय ट्राफी
विज्ञापन
डॉक्टर्स एकादश ने जीती मैत्रीय ट्राफी
शिकोहाबाद। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉक्टर्स एकादश और प्रेस क्लब शिकोहाबाद के बीच मैत्रीय मैच का आयोजन एके कॉलेज के ग्राउंड पर किया गया। रोमांचक मुकाबले में डॉक्टर्स एकादश ने मैत्रीय ट्राफी जीत ली।
शुभारंभ नगर के प्रमुख कारोबारी अश्वनी कुमार सिंह और सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रेस क्लब एकादश के कप्तान ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रेस क्लब की टीम 14 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डॉक्टर्स एकादश की तरफ से विजय ने बेहतरीन गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। डॉक्टर्स एकादश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके पांच विकेट बहुत जल्दी गिर गए, लेकिन बाद के खिलाड़ियों ने मैच को संभाला और मुकाबला रोमांचक बना दिया।
डॉक्टर्स एकादश ने रोमांचक मुकाबला दो विकेट से जीत कर मैत्रीय ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच विजय को दिया गया। अंपायरिंग सुनहरी और अनवर कुरैशी ने की। विजेता टीम के कप्तान डॉ. अभिषेक कुमार और उपविजेता टीम के कप्तान दिनेश वशिष्ठ को ट्राफी अश्वनी कुमार और आस मोहम्मद ने प्रदान की। डॉ. पीएस राना, डॉ. पीके विश्वास, रजनीश शर्मा, सोनू दूबे, प्रवेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान. रामप्रकाश गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।