{"_id":"657b4a9f09d99a2a520e4ed8","slug":"doctor-ward-boy-found-absent-during-sdm-inspection-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-12519-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर-वार्ड बॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर-वार्ड बॉय
Fri, 15 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत को जानने के लिए उप जिलाधिकारी ने बुधवार देर रात इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्हें ईएमओ एवं वार्ड बॉय नदारद मिले।
उप जिलाधिकारी ने सबसे पहले इमरजेंसी को देखा। यहां इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं था। वार्ड बॉय भी नदारद थे। इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने रैन बसेरा में व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
बुधवार देररात जिला संयुक्त चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभिषेक एवं वार्ड बॉय अनुपस्थित पाए गए। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई है। विवेक मिश्रा, उप जिलाधिकारी, शिकोहाबाद