{"_id":"7beb6def71b900afd71c3f33e69eb560","slug":"dm-was-in-residential-school-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को आवासीय स्कूल में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को आवासीय स्कूल में मिली गंदगी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित बालक-बालिका आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिली।
नया बाई पास रोड बंबा स्थिति बालक आवासीय विद्यालय मेें सौ बच्चों में से मात्र 64 बच्चे ही उपस्थित थे। बच्चों को दो यूनिफार्म में से केवल अभी तक एक ही उपलब्ध कराई गई है। बच्चों के लिए रजाई गद्दा की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से टैक्स बुक पढ़वा कर देखी व उनकी वर्क बुक चेक की जो कि संतोषजनक नहीं थी उन्होंने स्कूल के रसोई घर में तेल, मसाले, नमक, आटा के ब्रांड चेक किए और रोटी सब्जी स्वयं खाकर देखी। गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। विद्यालय प्रबंधिका स्मृति सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कोटला रोड निकट मंडी परिसर आवासीय विद्यालय के निरीक्षण में भी स्थिति संतोषजनक नहीं थी जिस पर स्कूल इंचार्ज वीनू सिंह को एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए ।