फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM Tightly screw for the loin loss

लॉइन लॉस घटाने के लिए डीएम ने कसे पेंच

Sun, 26 Jul 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे कॉम्बिंग अभियान से संतुष्ट नहीं है। अभियान में तेजी लाने को उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो माह तीनों टाउन का लाइन लॉस घटाकर हर हाल में 15 प्रतिशत से नीचे लाना होगा। प्रत्येक जेई को माह में दो हजार कनेक्शन व 400 एफआईआर कराने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आरएपी-डीआरपी योजना में चयनित फीरोजाबाद, टूंडला व शिकोहाबाद टाउन के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडर पर दो माह तक लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अभियान में गरीबों को बिल्कुल न सताया जाए। यदि बड़े लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करेंगे तो गरीब स्वत: चोरी बंद कर देगा। आप लोग बड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर करने से डरते हैं। कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि वह चोरी कर रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर करायें। कार्यवाही सरकारात्मक होनी चाहिए। अभियान के नाम पर खानापूर्ति न की जाए। प्रात: आठ बजे से अभियान चलाया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां मैं स्वयं खड़े होकर चेकिंग कराऊंगा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सख्ती के साथ डोर-टू-डोर कॉम्बिंग अभियान चलाना सारे कनेक्शन ऑन रिकार्ड किए जाएं। कोई कनेक्शन बिना मीटर के अथवा बिना चढ़े नहीं चलना चाहिए। यदि कनेक्शन रेग्यूलर हो जाएंगे, तभी बिजली चोरी का वास्तविक आंकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में डेढ़ माह में 32 हजार नए कनेक्शन कराने भी लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जिस फीडर का लाइन लॉस 15 प्रतिशत आ जाएगा, वहां 18 घंटे सुचारू आपूर्ति कराई जाएगी। बैठक में एसई वाईपी सिंह, एक्सईएन शहर केके वर्मा, महेशचंद्रा, एक्सईएन ग्रामीण आरबी रॉय, एक्सईएन शिकोहाबाद प्रमोद कुमार त्रिवेदी के अलावा सभी एसडीओ व जेई मौजूद रहे।



रात्रि में क्यों नहीं हो रही बिजली चेकिंग
समीक्षा बैठक के दौरान डीएम रात्रि में बिजली चेकिंग न होने पर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कहा कि रात्रि में लगातार चेकिंग होनी चाहिए, क्योंकि रात्रि के समय अधिकांश लोग कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे हैं, इस पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। जो लोग कटिया डालकर चोरी कर रहे हैं, उन पर तत्काल एफआईआर करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed