फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM taught lessons peaceful voting

डीएम ने पढ़ाया शांतिपूर्ण मतदान कराने का पाठ

Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
DM taught lessons peaceful voting
एमजी कॉलेज में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
 जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम राजेश प्रकाश ने बुधवार को एमजी पीजी कालेज में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, वेबकास्टिंग प्रभारी, वीडियो और कैमरामैन का शांतिपूर्ण मतदान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण चुनाव कराने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

डीएम राजेश प्रकाश ने कहा 11 फरवरी को होने वाले चुनाव में निर्वाचन आयोग की आंख, कान व नाक आप ही हैं। हमें हर हाल में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना है। यदि आपने धैर्य बना लिया फिर कोई समस्या नहीं होगी। बूथ पर यदि गड़बड़ी होती है तो मात्र पांच से 10 मिनट में फोर्स पहुंच जाएगा। आपको अपने बुद्धि, विवेक से कार्य करना है। चुनाव में जितने वीडियो और कैमरामैन लगाए गए हैं, वह मॉकपोल से लेकर अंत में मशीन सील होने तक सारी गतिविधियाें की रिकार्डिंग करेंगे। चुनाव में किसी से डरने की जरूरत नहीं है, हम आपके साथ हैं। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, वेबकास्टिंग प्रभारी, वीडियो और फोटोग्राफरों को उनके दायित्व समझाए। उन्होंने कहा यदि प्रशिक्षण में किसी तरह की शंका हो तो 10 फरवरी को पुलिस लाइन में एक अलग से बूथ बनाया जाएगा। यहां मतदान कार्मिक शंका दूर कर सकते हैं। एसएसपी हिंमांशु कुमार, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, एसपी देहात विकास कुमार वैद्य, एडीएम उदय सिंह, विकास सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, डीआईओएस रविंद्र सिंह, पीडी सर्वेश चंद्र यादव, बीएसए सच्चिदानंद यादव, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रविंद्र मांदड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed