फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM strict on the slow pace of self-enumeration, only 26 thousand people registered their details

Firozabad News: स्वगणना की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, महज 26 हजार लोगों ने दर्ज किया ब्योरा

Sun, 17 May 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
DM strict on the slow pace of self-enumeration, only 26 thousand people registered their details
फिरोजाबाद। जनगणना के तहत जिले में चल रहे स्वगणना अभियान की कछुआ गति ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 7 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक जिले में केवल 25 हजार के करीब लोगों ने ही पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कराया है। धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है और अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि लोगों को जागरूक करें। सभी अधिकारी अपने कार्यालय के कर्मचारियों से कहें कि वह अपने परिवार, पड़ोसियों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों को हर हाल में दो दिन के भीतर स्वगणना के आदेश दिए। शासन के निर्देशानुसार, 7 मई से 21 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत आमजन को ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार का पूरा विवरण (डेटा) दर्ज कराना है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और सटीक जनसांख्यिकीय आंकड़े जुटाना है। सभी विकास खंड और नगर निकाय स्तर के अधिकारियों, लेखपाल, सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को पोर्टल पर विवरण भरने के लिए प्रेरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed