फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM, SSP arrived Khanjapur and record statement

डीएम, एसएसपी ने खंजापुर पहुंच रिकार्ड किए बयान

Mon, 22 Aug 2016 11:52 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 22 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
DM, SSP arrived Khanjapur and record statement
डीएम, एसएसपी ने खंजापुर पहुंचे रिकॉर्ड किए बयान - फोटो : Amar Ujala
पिता ने कहा, सांप के काटने से हुई किशोरी की मौत
विज्ञापन

परिवारीजनों ने किया दुष्कर्म और हत्या से इंकार
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की खबर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार को सुबह डीएम और एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ गांव खंजापुर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर किशोरी के पिता, भाई और अन्य परिवारीजनों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात से इनकार करते हुए अधिकारियों को बताया कि रविवार दोपहर को उनकी बेटी की मौत सांप के काटने से हुई। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
डीएम राजेश प्रकाश, एसएसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी संजीव बाजपेयी और सीओ सिटी ओमकार यादव घटनास्थल पर गए थे। मौके से पुलिस ने किशोरी का दुपट्टा और एक दंराती बरामद कर लीं। पुलिस ने ग्रामीणों के सामने किशोरी के पिता, भाई और चाची से अलग-अलग पूछताछ की। किशोरी के पिता ने अधिकारियों को बताया कि उनकी बेटी के साथ न तो दुष्कर्म हुआ और न ही उसकी हत्या की गई। जबकि मृतका की चाची का कहना था कि वह दोपहर करीब एक बजे  मृतक किशोरी के भाई ने बताया कि बहन खेत में बेहोश पड़ी है। किशोरी को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाची का कहना था कि किशोरी के मुंह से झाग निकल रहे थे। किशोरी के भाई का कहना था कि जब वह अस्पताल से बहन को एंबुलेंस द्वारा घर ला रहा था, तो उसके सीधे पैर के अंगूठे पर दो निशान दिखे, जिन पर खून भी लगा था। जो सांप काटने के प्रतीत हो रहे थे।
विज्ञापन

शव का पीएम न कराए जाने पर मृतका के पिता ने अधिकारियों से कहा कि, जब उनकी बेटी की हत्या ही नहीं हुई तो वह पीएम क्यों कराते? किशोरी के छोटे भाई का कहना है कि पिता के साथ दोपहर 12 बजे तक खेत की निराई कर बहन बगिया के समीप गांव की कुछ युवतियों के साथ बैठ गई। करीब आधा घंटा बीतने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो वह खेत पर पहुंचा, तो देखा कि बहन बेहोश है। एसएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर की है। किसी ने भी दुष्कर्म और हत्या की बात नहीं कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed