{"_id":"e530bfb334e2a4c4c40642e8ef3b66d6","slug":"dm-sent-a-memorandum-demanding-test-results-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को ज्ञापन सौंपकर की परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को ज्ञापन सौंपकर की परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विद्यालय द्वारा बीएड सत्र 2013-14 का परीक्षा परिणाम न आने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग की।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री हिमांशू शर्मा ने कहा बीएड सत्र 2013-14 के लिए गौरखपुर विश्व विद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के आधार पर करीब 13 हजार छात्रों का प्रवेश लिया था। जिन्हें विश्व विद्यालय ने वैद्य माना। इसके अतिरिक्त करीब सात हजार छात्रों ने प्रबंध समिति तथा विश्व विद्यालय के कर्मचारियों की मिली भगत से सीधे प्रवेश ले लिया, जिन्हें विवि. ने अवैध माना। इस वजह से वैद्य छात्रों की परीक्षाएं करीब दो वर्ष में हो पाई। विश्व विद्यालय द्वारा सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम तो तैयार कर लिया, लेकिन अभी तक उसे घोषित नहीं किया गया। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से परिषद के पदाधिकारियों ने परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग की है। मांग करने वालों में लोकेश गुप्ता, विकास दिवाकर, रोहित पचौरी, नीरज सिंह, प्रवेश कुमार, प्रांजल, अमित, रनवीर, अनुज पालीवाल, मोहित ठाकुर, शिवम आदि मौजूद रहे।