{"_id":"81d6c0cc60bf6c3d5919d5bce4bdc3eb","slug":"dm-reached-at-anganwadi-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी दस्तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी दस्तक
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद शनिवार को गोद लिए गांव खैरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर छह वर्ष तक के बच्चों का वजन करने एवं ग्रोथ चार्ट भरने के निर्देश दिए। डीएम ने कसबा के सभी छह आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की। अति कुपोषित बच्चों की संख्या सही नहीं होने पर दो मार्च को कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के प्री एजूकेशन की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। डीपीओ आभा सिंह को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कराएं। गांव में राशन कार्ड, सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, तालाब आदि सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ आरके राम, सीडीपीओ एवं बीडीओ मौजूद थे।