फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM caught stamp theft During investigation in Firozabad served notice to seven people including SP leader

Firozabad News: डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, सपा नेता सहित सात को थमाया नोटिस; न दिया जवाब...तो होगी यह कार्रवाई

Tue, 10 Sep 2024 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 08:01 PM IST
सार

मकान व जमीन के बैनामे कराने में सर्किल दरों के सापेक्ष स्टांप कम लगाए थे। मामले में 1 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अन्यथा चार गुना जुर्माने के साथ डेढ़ प्रतिशत मासिक ब्याज देना होगा।

विज्ञापन
DM caught stamp theft During investigation in Firozabad served notice to seven people including SP leader
स्टांप। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डीएम रमेश रंजन ने तीन बैनामे में 45 लाख से अधिक की स्टांप चोरी का मामला पकड़ा है। स्टांप चोरी करने वाले सपा नेता, अधिवक्ता व दो महिलाओं सहित सात को नोटिस थमाया है। 8 अक्तूबर 2024 को यदि जवाब दाखिल नहीं किया तो फिर स्टांप चोरी के चार गुना अर्थदंड के साथ डेढ़ प्रतिशत मासिक की दर से ब्याज की वसूली की जाएगी। इसके लिए संबंधित खुद जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मकान, प्लाट एवं जमीन का बैनामा कराने वालों द्वारा स्टांप की चोरी तो नहीं की जा रही है, इसकी जांच संबंधित सब रजिस्टार के साथ एडीएम एवं जिलाधिकारी स्वयं पड़ताल कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने पिछले दिनों बैनामा होने वाले बड़े मामलों की जांच की तो तीन बैनामों में 45 लाख से अधिक की स्टांप चोरी करने के मामले सामने आए। 

विज्ञापन

इसमें हुंडावाला बाग निवासी बृजलता से खरीदी भूमि में 41.64 लाख से अधिक की स्टांप की चोरी की गई है। यह स्टांप चोरी करने का नोटिस मोहम्मदपुर बिहारीपुर के तोतलपुर निवासी नरेश निषाद, थाना लाइनपार के थियेटर वाली गली निवासी रजनीश वर्मा, मोहल्ला रामनगर निवासी सपा नेता मोहित राठौर, रामनगर यमुना रोड निवासी सचिन शर्मा एवं रामनगर निवासी अभिषेक शर्मा शामिल हैं।

सदर तहसील क्षेत्र में आकलाबाद हसनपुर फिरोजाबाद निवासी शकुंतला देवी द्वारा भी एक लाख आठ हजार 320 रुपये की स्टांप की चोरी पकड़ी है। इनको नोटिस जारी करने के साथ ही 8 अक्तूबर को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जवाब दाखिल नहीं किया तो फिर चार गुना अर्थदंड देना होगा। 
 
विज्ञापन

वहीं टूंडला क्षेत्र चुल्हावली निवासी चंदा देवी के यहां दो लाख 31 हजार 120 रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई है। डीएम ने इन सभी को नोटिस देने के साथ ही चेतावनी दी है कि कोई स्टांप की चोरी नहीं करे, बल्कि सर्किल दरों के हिसाब से स्टांप को लगाएं। ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed