फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DJ on the young man shot dead

डीजे पर युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 14 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, शिकोहाबाद-फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, शिकोहाबाद-फीराेजाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
DJ on the young man shot dead
मृतक सनी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद

विज्ञापन
शादी समारोह में भाग लेने गए युवक की एटा चौराहा स्थित बाबा टीएस सुरजीत गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से भाग गया। मृतक के नाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे मकान का विवाद बताया गया है।
मोहब्बतपुर अहीर निवासी रामसेवक यादव के पुत्र मनोज तथा थाना खैरगढ़ के ग्राम श्योमई निवासी अर्जुन सिंह यादव की पुत्री का सोमवार को विवाह समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर निवासी मोनू यादव पुत्र कुल्फी सिंह अपने पड़ोसी सनी ठाकुर (20) पुत्र अरविंद ठाकुर को साथ लेकर गया था। रात करीब 11 बजे सनी खाना खाने लगा तभी मोनू उसको डीजे पर डांस के लिए ले गया। इसी दौरान मोनू ने सनी को गोली मार दी और भाग गया। शादी समारोह में मौजूद लोग सनी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस सनी के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए ले गई। शिकोहाबाद के थानाध्यक्ष मुनीष चंद्र ने बताया कि सनी के नाना मुन्नानलाल पुत्र उत्तम सिंह निवासी प्रीतम नगर थाना लाइनपार की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोनू यादव के मकान में सनी अपनी मां व भाई के साथ रहता है। इसको खाली करने को लेकर मोनू और शनि के बीच विवाद चल रहा था। मृतक सनी के नाना मुन्नालाल की माने तो सनी का भाई सोनू उर्फ छोटू तथा मोनू का भाई अमित यादव चार वर्षीय कनिष्क के अपहरण के बाद हत्या के आरोप में जेल में बंद है।  
विज्ञापन


 बेटे सनी की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची मां दुर्गादेवी का आरोप था कि मोनू ने उसके बेटे हत्या की है। दिन में सनी ने शादी में जाने से मना करते हुए का था कि उसके पास जूते नहीं है। इस पर मोनू सनी के लिए महंगा जूता लेकर आया था। सनी मीरा चौराहे के समीप एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। सनी के पिता अरविंद भी पिछले दो साल से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed