{"_id":"65cdc75a8a39bbca620e8038","slug":"dj-car-went-out-of-control-crush-to-young-man-in-firozabad-he-died-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: अनियंत्रित हुई डीजे की गाड़ी, नाश्ता कर रहे बराती को कुचला; हो गई मौत... मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: अनियंत्रित हुई डीजे की गाड़ी, नाश्ता कर रहे बराती को कुचला; हो गई मौत... मची चीख पुकार
Thu, 15 Feb 2024 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:42 PM IST
सार
फिरोजाबाद में डीजे की गाड़ी अनियंत्रित हो गई। नाश्ता कर रहे बराती को कुचला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से वहां पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
डीजे की फोटो। (सांकेतिक)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बरात में नाश्ता कर रहे युवक पर डीजे की गाड़ी चढ़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। रोना-पिटना शुरू हो गया। मौजूद लोग दुखीजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना खैरगढ़ थाना क्षेत्र के नगला हिम्मत गांव की है। यहां मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला तुला में बरात आई थी। बरात चढ़ने के बाद बराती नाश्ता करने लगे। इसी समय शादी में डीजे लेकर पहुंची मैक्स गाड़ी के चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी बरात में आए 19 वर्षीय उपदेश पुत्र सुनील कुमार के ऊपर चढ़ गई।
विज्ञापन
घटना से बरातियों में चीख-पुकार मच गई। लोग उसे लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिली तो परिवार में रोना-पिटना शुरू हो गया। फिलहाल अभी तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन