फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diwyanshu's body found near Etawah Blri

इटावा के बलरई के पास मिला दिव्यांशु का शव

Mon, 11 May 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 11 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
 इटावा-भोगनीपुर नहर में डूबे किशोर का शव सोमवार को इटावा के बलरई के समीप मिल गया। शव के मिलने के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रामलाल से गुजर रही इटावा भोगनीपुर नहर में नहाने के लिए गांव निवासी दिव्यांशु पुत्र ताराचंद्र, शिखा पुत्री प्रेमदास एवं अन्य बच्चे गए थे। नहर में अचानक पानी बढ़ने के कारण नहर में दिव्यांशु और शिखा डूबने लगे। चीखपुकार पर मौके पर पहुंचे लोगों ने शिखा को बचा लिया,  लेकिन दिव्यांशु डूब गया। दिव्यांशु के डूबने की खबर लगते ही परिवारीजन नहर के किनारे पहुंच गए। उन्होंने जाल डालकर काफी खोजबीन की। हालांकि दिव्यांशु का कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह दिव्यांशु का शव इटावा जिले के बलरई के समीप मिला। शव मिलने के साथ परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव को घर पर लाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed