फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Diwali celebrated in Police Line, Pooja Thali and Rangoli competition held

Firozabad News: पुलिस लाइन में मनाई दिवाली, पूजा थाली और रंगोली प्रतियोगिता हुई

Sun, 19 Oct 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Oct 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated in Police Line, Pooja Thali and Rangoli competition held
पुलिस लाइन में मनाए दिवाली में सजाई रंगोली को देखते एसएसपी सौरभ दीक्षित व आशिमा महाजन। स्रोतः प - फोटो : पुलिस लाइन में मनाए दिवाली में सजाई रंगोली को देखते एसएसपी सौरभ दीक्षित व आशिमा महाजन। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। दिवाली के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन में उल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता और पूजा थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी सौरभ दीक्षित और वामा सारथी की अध्यक्षा आशिमा महाजन (आईआरएस) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसने पूरे परिसर को रोशनी से भर दिया। बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक रंगोलियां बनाईं और पारंपरिक पूजा थालियों को सजाया। निर्णायक मण्डल ने प्रतिभागी बालक-बालिकाओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें उपहार एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन




यह रहे परिणाम

1. रंगोली प्रतियोगिता

प्रथम स्थान पर सिमरन, द्वितीय पर अकांक्षा व यशस्वी एवं तृतीय स्थान दिव्यांशी व तान्या को मिला।

2. पूजा थाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विपाशा, द्वितीय पर कृष्णांजली, तृतीय स्थान पर प्रभा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed