{"_id":"685ae6d421234e0ea80128d5","slug":"divisional-commissioner-examines-the-pace-of-development-of-smart-city-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-150991-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंडलायुक्त ने परखी स्मार्ट सिटी के विकास की गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंडलायुक्त ने परखी स्मार्ट सिटी के विकास की गति
Tue, 24 Jun 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
जलेसर रोड खत्ताधर में वंडर टू बेस्ट पार्क बनाने को निरीक्षण करते मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह,डीएम
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करके प्रगति का जायजा लिया। ककरऊ कोठी स्थित निर्माणाधीन जोनल ऑफिस को देखा। काम की गति धीमी देख मैनपॉवर बढ़ाने पर जोर दिया। भविष्य में नगर निगम के भवन के रूप में प्रयोग करने की बात कहते हुए स्ट्रक्चर में बदलाव करने के निर्देश दिए। सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के साथ अन्य निर्माण कार्यों को देखा।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले में आगमन के बाद जलेसर रोड स्थित खत्ताघर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित होना प्रक्रियाधीन है। ककरऊ कोठी स्थित निर्माणाधीन निगम के जोनल ऑफिस को देखने गए। निर्माण कार्य धीमी गति पर मैन पॉवर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में इसी भवन को नगर निगम के मुख्य कार्यालय के रूप में प्रयोग किए जाने पर विचार करते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया। परिसर में व्यापक पौधरोपण कराने एवं आवागमन का मार्ग ठीक कराने की हिदायत दी। भवन में प्रकाश एवं प्राकृतिक प्रकाश व्यवस्था की जाए।भारत सरकार द्वारा 97 लाख की लागत से निर्मित ग्रीन क्रीमीटोरियम का निरीक्षण किया। पूरी तरह गैस आधारित क्रीमीटोरियम से किसी प्रकार का पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं होगा। गांधी पार्क में 153.08 लाख की लागत से बन रहे सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उप सभापति विजय शर्मा ने कार्य की गति धीमी होने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था से जवाब मांगा तो जुलाई तक पूर्ण करने का भरोसा दिया। पर्यटन विभाग एवं नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे पालीवाल हॉल को देखा। काम में तेजी लाने की हिदायत दी। उप सभापति ने खाली भूमि पर पार्क विकसित किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रकरण शासन स्तर पर लंबित होने की जानकारी दी। इसके साथ पालीवाल ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने गए। जहां आयुक्त को यह बताया कि जुलाई माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस हॉल निर्माण को 2.74 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। इसमें नगर निगम और पर्यटन द्वारा 50 प्रतिशत-50 प्रतिशत की धनराशि खर्च करेंगे। यह हॉल आने वाले समय में सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा।
महापौर कामिनी राठौर, डीएम रमेश रंजन,नगर आयुक्त ऋषिराज के अलावा अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी,मुख्य अभियंता मनीष शुक्ला,महाप्रबंधक जलकल अरुणेंद्र राजपूत, आशीष शुक्ला,संदीप भार्गव, सतेंद्र सविता, सुनील वर्मा, अभदेश वाल्मीकि,सतेंद्र सविता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।