{"_id":"64fcb477e55734573f0960a6","slug":"district-will-host-five-games-in-divisional-sports-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-4382-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंडलीय खेलकूद में पांच खेलों की मेजबानी करेगा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंडलीय खेलकूद में पांच खेलों की मेजबानी करेगा जनपद
Sat, 09 Sep 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनपद फिरोजाबाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के पांच खेलों में मेजबानी करेगा।
डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि पांच से छह अक्तूबर तक तिलक इंटर कॉलेज में 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता होगी। तीरंदाजी का आयोजन 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में तीन और चार अक्तूबर को ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज टूंडला में होगा। इसी कॉलेज में बॉक्सिंग 15 व 16 अक्तूबर को कराई जाएगी। रायल शूटिंग प्रतियोगिता पीआरटी इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में 18 से 19 अक्तूबर को कराई जाएगी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में 27 से 29 सितंबर तक पीआरटी इंटर कॉलेज में होगी।