फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District president of SP cells set to change

सपा के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी

Tue, 06 Dec 2016 11:53 PM IST
दीपक जैन, फीराेजाबाद
दीपक जैन, फीराेजाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी हो गई है। नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कभी भी कर जा सकती है। चुनाव को देखते हुए सपा के यूथ संगठनों में यह फेरबदल अहम माना जा रहा है। नए बदलाव में शिवपाल खेमा को अधिक महत्व मिलना तय माना जा रहा है। सभा जिलाध्यक्ष और मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष को छोड़ दें तो अभी तक सपा के फ्रंटल संगठनों पर रामगोपाल यादव के करीबी एमएलसी डा. दिलीप यादव की संस्तुति पर बने पदाधिकारी काबिज हैं।  
विज्ञापन

सपा के सैफई कुनबे में रार और सपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान शिवपाल यादव के हाथों आने आ असर जिले पर भी दिख रहा है। सपा में जिला संगठन में फेरबदल एक मई को हो गया था, एमएलसी बनने के बाद डा. दिलीप यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटा कर जसराना के विधायक रामवीर यादव के पुत्र अमोल यादव को जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी गई थी। सपा के सभी यूथ और महिला प्रकोष्ठों पर डा. दिलीप यादव की संस्तुति पर बने जिलाध्यक्ष ही काम कर रहे हैं। एक मात्र सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव को हटा कर मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष कुंवर विवेक जैन को बनाया गया था। जिले में अक्षय यादव के सांसद होने के कारण सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामगोपाल यादव का ही दबदबा है। संगठन से लेकर पार्टी के कामकाज पर उनकी सहमति ही अंतिम मुहर मानी जाती है, लेकिन संगठन की बागडोर शिवपाल यादव के पास आने के बाद पूरे प्रदेश में जिस तरह से सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव की करीबियों पर गाज गिरी उससे सुहागनगरी में भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। संगठन के मामले में यहां भी पार्टी की अंदरूनी रार का असर दिखे तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। जिलाध्यक्ष अमोल यादव को प्रदेशाध्यक्ष का करीबी माना जाता है इसलिए यह माना जा रहा है कि पार्टी पूरा संगठन नए सिरे से खड़ा करेगी। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष बदले जाना लगभग तय हो चुका है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने जिले में सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की सूची को जारी भी कर दिया है और इसे जिलाध्यक्ष को भी भेज दिया है। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव का कहना है कि प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष बदले जा रहे हैं इसकी उन्हें सूचना मिली है लेकिन अभी सूची उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन


इन प्रकोष्ठों के बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष
समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड, समाजवादी छात्रसभा, समाजवादी महिला सभा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सपा मजदूर सभा, सपा व्यापार सभा, सपा सैनिक प्रकोष्ठ, सपा शिक्षक सभा, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, सपा अधिवक्ता सभा, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और सपा अल्पसंख्यक सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed