फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District Panchayat president's post reserved for women, political stir intensified

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित,राजनैतिक हलचल हुई तेज

Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat president's post reserved for women, political stir intensified
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एक बार फिर महिला के लिए आरक्षित किया है। जिले में इस प्रमुख पद पर एक बार फिर कोई न कोई महिला काबिज होगी। पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण जारी होने के साथ इस सीट की दावेदारी करने वालों के बीच हलचल काफी तेज हो गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रणाली जारी होने के साथ पंचायतों में चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों के बीच हलचल बृहस्पतिवार सुबह से तेज हो गई थी। प्रमुख राजनीतिक दलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश होती है। फिरोजाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर समाजवादी पार्टी के कब्जे में अभी तक रहा है। बसपा शासन में जरूर पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट के बेटे प्रमोद कुमार काबिज हुए थे। सपा सरकार में इस सीट पर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के पुत्र विजय प्रताप उर्फ छोटू काबिज हुए थे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही भाजपा में इसके दावेदार जसराना के पूर्व विधायक रामवीर यादव के पुत्र अमोल यादव बन गए। अभी तक वहीं काबिज थे। फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव की पत्नी रामसखी यादव एवं जसराना विधायक रामवीर यादव की बहन राम सिया यादव काबिज रही हैं। वहीं कुछ दिनों के लिए गुड्डी देवी ने भी यह सीट संभाली थी। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित होने के साथ राजनीतिक दलों में इस को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। प्रदेश में सत्तासीन भाजपा के साथ ही साथ सपा इस पद के लिए मजबूती के साथ दावेदारी करेगी। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हां ने कहा फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला को आरक्षित होने की जानकारी मिली है। जिले में आपत्तियां आएंगी तो उनको शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed