{"_id":"67c36a1f9dcb596b2800ab12","slug":"district-magistrate-and-ssp-reached-the-samadhan-diwas-and-listened-to-the-problems-of-the-people-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-143608-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिलाधिकारी और एसएसपी ने समाधान दिवस में पहुंचकर सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिलाधिकारी और एसएसपी ने समाधान दिवस में पहुंचकर सुनीं लोगों की समस्याएं
Sun, 02 Mar 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तहसील सभागार सिरसागंज में शनिवार सुबह संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम और एसएसपी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक भूमि विवाद से जुड़े मामले सामने आए। कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया।
डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने शिकायत लेकर आए लोगों की शिकायतों को सुना। गांव गुरैया सुहेलपुर निवासी वैजंती देवी ने शिकायत की कि गांव में कुछ दबंग लोग फसल को उजाड़ देते हैं और जबरन मेड़ डाल देते हैं।
विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी जाती है। सुरेश चंद्र जैन ने गांव में संपत्ति को लेकर दबंगों द्वारा परेशान करने की शिकायत की गई। सुभाष चंद्र ने भूमि की पैमाइश के बाद भी भूमाफियाओं द्वारा दीवार न हटाने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने एसडीएम व पुलिस को संयुक्त रूप से जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर पंचायत, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज, जिला पूर्ति सहित अन्य विभागों शिकायतें प्राप्त हुईं।
मौके पर सीडीओ शत्रोहन वैश्य, सीएमओ डा. रामबदन राम, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, एसडीएम डा. गजेंद्र पाल सिंह, बीएसए आशीष पांडेय उपस्थित रहे।