फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District level teams will do verification in ODF Plus 46 villages

Firozabad News: ओडीएफ प्लस 46 गांवों में जिला स्तरीय टीमें करेंगी सत्यापन

Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
District level teams will do verification in ODF Plus 46 villages
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस घोषित गांवों के विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किए जाने को डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने अफसरों की टीम गठित कर दी है। तीन अफसरों के द्वारा गांव में जाकर 16 बिंदुओं पर जांच करनी होगी। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है, जिससेइसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस (मॉडल गांव) घोषित करने वाले गांवों का स्थलीय सत्यापन जिला स्वच्छता समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार के निर्देशन में किया जाएगा। जिला प्रशासन को 46 गांवों को एडीएफ प्लस घोषित किए जाने की रिपोर्ट मिली है। इसके कारण डीएम ने इन गांवों की जांच को जिला स्तरीय अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसमें सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को अरांव ब्लॉक के पांच गांवों की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं उप निदेशक कृषि प्रसार सतेंद्र प्रताप सिंह को एका ब्लॉक के चार गांवों की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को फिरोजाबाद ब्लॉक के दस गांवों को सत्यापन किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान को जसराना ब्लॉक के दो गांव तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिल कुमार दीक्षित को मदनपुर ब्लॉक के दो गांव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह को नारखी ब्लॉक के दस गांवों के सत्यापन किए जाने का जिम्मा सौंपा है। शिकोहाबाद ब्लॉक के चार गांवों का सत्यापन जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्रा तथा टूंडला ब्लॉक के नौ गांवों की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी है। जिला स्तरीय अफसरों के द्वारा सत्यापन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करके जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट देनी होगी, जिससे उसको शासन को अपलोड करके भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



-जिले के ओडीएफ प्लस 46 गांवों को सत्यापन कराने को ब्लॉकवार टीमों की तैनाती कर दी गई है। एक सप्ताह में सत्यापन करके रिपोर्ट मांगा गई है, जिससे शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
नीरज कुमार सिन्हा जिला पंचायत राज अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed