फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   District decaying road, potholes on roads

जिले में खस्ताहाल रास्ते, सड़कों पर गड्ढे  

Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
District decaying road, potholes on roads
फीरोजाबाद में मार्ग काफी जर्जर हालत में हैं
 जिले के ग्रामीण अंचल की सड़कें खस्ताहाल हैं। गड्ढायुक्त सड़कों से राह निकलना तक मुश्किल हो गया है। कहीं गड्ढों में सड़क है तो कहीं सड़क पर गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिले के 430 सड़कों की मरम्मत के लिए 88 करोड़ से अधिक की मांग शासन से की है। लेकिन अभी धनराशि आवंटित नहीं होने के कारण सुधार कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

सड़कों के सुधार पर करोड़ों रुपये खर्च किया जा चुका है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के 430 सड़कें की हालत खस्ता है। इनमें कुछ प्रमुख मार्ग के होने के साथ ही गांव को जोड़ने वाले लिंकअप मार्ग हैं। इन मार्गों के गड्ढों को भरने के लिए विभाग के जेई एवं एई गांव-गांव दौड़े और सुधार को 88 करोड़ की मांग शासन से की। छह मई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में आए तो मंच ने उन्होंने खुद ही सड़कों के सुधार के लिए धनराशि देने की घोषणा भी कर दी। ऐसे में विभाग को बजट के मिलने की उम्मीद है। फीरोजाबाद से मटसेना की ओर जाने वाला मार्ग कई स्थानों पर गड्ढा युक्त हो चुका है। गढ़ी तिवारी चौराहे से चंद्रवार की ओर जाने वाला मार्ग हो अथवा फरौल नगरिया की ओर जाने वाला मार्ग कोई मार्ग ठीक नहीं है। बंबा बाईपास मार्ग पर भी कई स्थानों पर गड्ढे हो जाने के कारण वाहन चालकों को दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन


फरिहा क्षेत्र में मार्गों की हालत खराब 
कस्बा फरिहा से जुड़े प्रमुख मार्गों की हालत खराब है। फरिहा से टूंडला की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं। फरिहा से जलेसर मार्ग की हालत खराब है। फरिहा से फीरोजाबाद जाने वाला मार्ग कई स्थानों पर गड्ढे हो चुके हैं। फरिहा से अवागढ़ एवं फरिहा से जसराना जाने वाले मार्ग की हालत भी खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एका के लिंकअप मार्ग खस्ताहाल
मुस्तफाबाद से एका की ओर जाने मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। मुस्तफाबाद से आगे बढ़ते ही गड्ढे दिखाई देने लगते हैं। यह हाल कस्बा एका तक हैं। एका से प्रेमपुर तक दो किमी लंबा मार्ग की हालत खराब है। एका से तेजपुर मार्ग के साथ एका से वसुंधरा मार्ग 11 किलोमीटर मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। 

जसराना से जुड़े मार्ग भी बदहाल 
कस्बा जसराना को जोड़ने वाले जसराना से घिरोर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। वहीं  एटा-शिकोहाबाद मार्ग स्थित सैय्यद से विलासपुर मार्ग, जसराना से बिठवारा मार्ग, मुस्तफाबाद से घाघऊ मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। 

नारखी क्षेत्र में नहीं सुधरी सड़कें 
नारखी क्षेत्र में नारखी से पचोखरा जाने वाले मार्ग को विभाग ने खोदकर डाल दिया है। मार्ग का निर्माण नहीं कराए जाने के कारण क्षेत्र के बाशिंदों को काफी दिक्कत हो रही है। नारखी से गढ़ी अफोह होते हुए असन चौराहा तथा जाटऊ से पानीगांव होते हुए पचवान कालोनी वाला की हालत काफी खराब है। 

खैरगढ़ से जुड़ा मार्ग भी खस्ता 
कस्बा खैरगढ़ से जुड़े मार्गों की हालत भी खस्ता है। खैरगढ़-लालई मार्ग की हालत को सुधारने का भरोसा जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुद दिया लेकिन फिर भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। हाथवंत प्रतापपुर मार्ग से नगला किरार तथा हाथवंत मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा है। 


ग्रामीण अंचल की खस्ता हाल 430 सड़कों के सुधार के लिए 88 करोड़ से अधिक धनराशि की मांग की गई है। उम्मीद है कि मई माह के अंत तक सड़कों के सुधार कार्य के लिए शासन से धनराशि मिल जाएगी। धनराशि मिलते ही तेज गति से सड़कों को सुधार होगा। 
केसी यादव 
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed