{"_id":"6aeeff73974b64fce001ebe4","slug":"district-athletics-meet-to-be-held-on-november-21-and-22-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-190156-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 21 और 22 नवंबर को होगा जिला एथलेटिक्स मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 21 और 22 नवंबर को होगा जिला एथलेटिक्स मीट
Sat, 07 Nov 2026 04:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। बच्चों को खेलों से जोड़ने और जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से तृतीय जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट एवं अंतरविद्यालयीय-अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 नवंबर को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, शिकोहाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-6 से अंडर-18 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल सिंह और सचिव श्यामवीर ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, कूद, थ्रो, रिले रेस और क्रॉस कंट्री सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र और पदक विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। कम से कम तीन स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ बालक और बालिका को ओवरऑल एथलीट चैंपियन का खिताब दिया जाएगा। सचिव एकता शर्मा ने विद्यालयों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने की अपील की।